रिसाली/भाजपा के द्वारा पट्टा देने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए सर्वे कार्य भी जारी है लेकिन पट्टा हर किसी को नहीं मिल सकता। पट्टा मरौदा टैंक व रिसाली गांव के वार्ड 31 को मिल सकता है लेकिन अन्य वार्डों मे कुछ ही लोगों को मिल पाएगा, सबको नहीं मिल सकता है क्योंकि नगर पालिका निगम रिसाली के चुनाव को देखते हुए यह तैयारी की गई है। कारण लोगों को हसीन सपने दिखाना ही भाजपा का असली कार्य है,चुनाव जब जब आता है इसी प्रकार के सपने दिखाकर लालच मे लोगों को फसाते हैं। जैसे कि सर्वप्रथम, 15 लाख हर खाते मे आयेगा,किसान के फसल के दाम अच्छे मिलेंगे और 2 करोड़ नौकरी मिलेगी।हर चुनाव से पहले इस प्रकार से लुभावने सपने दिखाकर लालच दिया जाता है ठीक उसी प्रकार से अभी नगर पालिका निगम रिसाली के चुनाव को देखते हुए पट्टा बांटने का सपना दिखाया जा रहा है,मिलना नहीं है, कारण साफ है, जिस जमीन का पट्टा देना है वह जमीन राज्य सरकार की होगी तभी पट्टा दिया जा सकता है। राज्य सरकार को जमीन मिला ही नहीं तो कैसे मिलेगा पट्टा ?
इसलिए यह लुभावने सपने ना देखें तथा न दिखाए तो ही सही होगा। भाजपा पहले राज्य सरकार के नाम करे बीएसपी की जमीन। जो जमीन मे बसे लोग हैं, उसे बीएसपी से राज्य सरकार को लेना होगा तब जाकर पट्टा दिया जा सकता है। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
