भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार इन दिनो कांग्रेस में अस्तित्व की लड़ाई जोरो पर चल रही हैं क्योंकि आगामी समय में नगर निगम भिलाई के चुनाव होने वाले हैं जिसमें हर नेता अपने समर्थकों को ज्यादा-से- ज्यादा बैठाना चाहता हैं इसी के परिणति में सड़क पर जोर आजमाइश जोरो पर चल रही हैं। विगत दिनों भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के द्वारा “भिलाई बचाओ पदयात्रा” निकाली गई जो कि भिलाई से लेकर रायपुर तक गई लेकिन इसमें उम्मीद के अनुरूप उतनी भीड़ नहीं पहुंची जितनी कि आशा की गई होगी गिनती के लोग ही नजर आए और विपक्ष के द्वारा टीका-टिप्पणी शुरू हो गई हैं जो कि आमजनता के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ हैं। अभी विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया भिलाई सत्याग्रह का आंदोलन राजनीतिक रूप से सफल रहा क्योंकि उक्त कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समर्थक,पीड़ित और आमजनता स्वफुर्त दिखलाई पड़े और यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से कामयाब रहा जिससे विपक्ष भी सकते में है दोनों ही कार्यक्रम की तुलना के बाद जनता”भिलाई सत्याग्रह” को सुफल मान रही हैं जिसके पश्चात देवेंद्र यादव का ग्राफ ओर भी बढ़ गया है विपक्ष में रहते हुए अनगिनत भीड़ स्वत: लगना कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के लिए बहुत बड़े सम्मान का विषय है एक बार फिर देवेंद्र यादव ने अपना वजन पार्टी के नेताओं और विपक्षी दलों को दिखा दिया है। कार्यक्रम को देख कर लोगों को यह लग रहा है कि देवेंद्र यादव का जलवा अभी भी बरकरार हैं और उनको नजरअंदाज करना पार्टी नेताओं को भारी पड़ सकता है। जनता कह रही है कि पूरे छत्तीसगढ़ में देवेंद्र यादव को टक्कर देना आसान नहीं है वो जिस कार्यक्रम को आयोजित करते हैं उसके फलित होने की गारंटी है।( उक्त समाचार जनचर्चा पर आधारित हैं)
