भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने धनतेरस के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।धनतेरस भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद एवं आरोग्य का देवता माना जाता है। इसी कारण इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन एवं अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करते हैं तथा घरों में दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस का पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आपसी प्रेम और समृद्धि लेकर आए।
