भिलाई/भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नेहरू चौक, कैम्प-1 भिलाई में आयोजित श्रद्धांजलि एवं आतंकवाद विरोध दिवस कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, NSUI एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भावपूर्ण प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत के ऐसे स्वप्नदृष्टा थे जिन्होंने देश को 21वीं सदी की सोच दी। उनकी सरलता, सौम्यता, युवा सोच और देश के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ शुक्ला ने राजीव गांधी के साथ बिताए अपने समय को याद करते हुए भावुक स्मृतियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि राजीव जी हर कार्य को अनुशासन, संवेदनशीलता और दूरदृष्टि के साथ करते थे। उनकी कार्यशैली में आधुनिक सोच के साथ आमजन के प्रति आत्मीयता भी झलकती थी। बैजनाथ शुक्ला की बातें सुनकर ऐसा लगा मानो स्मृतियों के पन्नों से राजीव जी का सादगी भरा व्यक्तित्व फिर से सबके बीच जीवंत हो गया हो। जोहन सिन्हा, प्रभाकर राव जनबंधु, राजेश गुप्ता और दुर्गा प्रसाद साहू ने भी राजीव जी के कार्यशैली को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1 के अध्यक्ष जी. राजू ने सभी उपस्थितजनों को आतंकवाद एवं हिंसा के विरुद्ध एकजुट रहने तथा देश की एकता, अखंडता एवं सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में देशहित, लोकतंत्र एवं सामाजिक सौहार्द की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1 के अध्यक्ष जी. राजू ने आतंकवाद के विरुद्ध सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद केवल हिंसा नहीं, बल्कि मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है, जिसका मुकाबला एकता, जागरूकता और मजबूत विचारों से ही किया जा सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ शुक्ला, जिला महामंत्री प्रभाकर राव जनबंधु, सेवादल प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, MIC मेंबर सलमान,रवि पाठक,फैयाज खान,जवाहर लाल, चंदू चंदेल,राम बदन भारती, नजमुन निशा,बेलाराम साहू, गिलोरी एंथोनी, योगेश राव, उमाशंकर साहू, मनीष शुक्ला, सलीम खान, कबीर राज, परवेज आलम, आर गोपाल राव, टोकन साहू, डी सागर, रूप नाथ साहू, रघुवीर प्रसाद, मनहरण देवांगन, नरसिंह सहारे, दीपक राजपूत, दाऊ लाल अम्बादे, भरत लाल साहू, उद्धव प्रताप सिंह, वीरेंद्र संकरे और कांग्रेस के कर्मठ सिपाही उपस्थित थे।
