रायपुर/भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दोंदे मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राजीव गांधी द्वारा किए गए कंप्यूटर क्रांति साथ ही 18 वर्ष की आयु वाले को युवाओ को मताधिकार का अधिकार देकर युवा को सशक्त किया । महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त किया। गांव के ग़रीब किसान के लिए पंचायती राज का स्थापना किए भारत देश के लिए अनेक कार्य किये जिसको याद किया गया। इस अवसर पर आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में संकल्प लिया गया व अवसर पर शीतल पेय जल वितरित किया। जिसमें मुख्य रूप से रायपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी पूर्व जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,जनपद सदस्य मंडल उपाध्यक्ष भगत बंजारे , मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू , सेक्टर प्रभारी रामचन्द साहू, मंडल कार्यकारी सदस्य मंशा निर्मलकर,सरवन निषाद , संत सोनवानी ,ग्राम अध्यक्ष सतेन्द्र चेलक ,ग्रामसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर थवाइत, हेमंत बंजारे,संतुराम साहू, सुरेश , लखन शिवदयाल,निलेश जांगड़े ब्लॉक अध्यक्ष धरसीवा NSUI SU, मनीष वर्मा ,चंद्रशेखर थवाईत, गगन वर्मा ,प्रेमीण बंजारे, चंपा साहू इत्यादि बड़ी संख्या में मंडल, सेक्टर ग्रामसभा, बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण की उपस्थित रही ।
