भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग संभाग की ओर से ‘प्रबुद्धजन सम्मान एवं संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन बुधवार को होटल इंपीरियम में किया गया।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पवन साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रबुद्धजनों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान करना था।समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, खादी एवं ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के साथ जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सम्मानित किए गए प्रबुद्धजनों को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही संभागीय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के लिए नई दिशा दी गई। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।