भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भिलाई 3 क्षेत्र में अकलोरडीह चौंक वार्ड 3 न्यू पानी टंकी के सामने सड़क के किनारे पाईप लाईन बिछाने के लिए खोदे हुए गड्ढे से जान माल का खतरा बना रहता है गड्ढों में पानी भरा रहने से कईयों की जान भी जा चुकी प्रशासन अपनी कुम्भकरणीय नींद से जागा नहीं इस सड़क मार्ग से भारी मात्रा बड़ी ट्रेलर ट्रक स्कूल की बसें अन्य वाहनों का आना जाना लगा रहता है अकलोरडीह गाँव से कर्मचारी मजदूर फैक्ट्रियों में काम करने के लिए सैकड़ों की संख्या में इसी सड़क मार्ग से आते-जाते हैं सड़क किनारे मिट्टी होने के कटाव लम्बें चौड़े गड्ढे में राहगीर उसमें समा सकते हैं जून महीने में अकलोरडीह चौंक राम राम धर्म काँटा के सामने सीमेंटीकरण सड़क को जेसीबी मशीन से तोड़कर गहरा कर उसमें पानी के पाईप लाईन को बिछाया गया था ठेकेदार की लापरवाही के कारण उस गड्ढे में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई आनन फानन में खोदे गये गड्ढे में मुरम डालकर उसे बराबर कर छोड़ दिया दोबारा गड्ढे नाली में तब्दील हो गई है और कई लोग गड्ढों में उछलकर चोटिल हो रहे हैं।
