रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में महान संत, समाज सुधारक और नव-वैष्णव आंदोलन के प्रणेता श्रीमंत शंकरदेव की वैचारिक विरासत को समर्पित श्रीमंत शंकरदेव शोधपीठ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमंत शंकरदेव जी ने अपना पूरा जीवन देश की संस्कृति को समर्पित किया। उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को हमें नई पीढ़ी को बताना होगा और यह शोधपीठ इस कार्य को बहुत अच्छे से करेगी।
