भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार थाना छावनी में एक सफाई कर्मचारी चर्चा का विषय बना हुआ है जो कि अपने आप को सुपर पावर से कम नहीं समझता है आए दिन लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता रहता है जो कि बात – बात पर तू तड़ाक़ करने पर उतारू हो जाता है। कहा जा रहा है कि वह थाने में सफाई कर्मचारी होने का भरपूर फायदा उठाता है और जैसा मन करता है वैसा लोगों के साथ व्यवहार करता है, उसके मोहल्ले वालों का सुबह से लेकर रात तक थाने में ही जमावड़ा लगा रहता है इसकी वजह लोगों के समझ से परे है आखिर क्यों ? उक्त कर्मचारी की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी बिना किसी डर भय के पुलिस स्टाफ के सामने ही शिकायतकर्ताओं के साथ भिड जाता है और रंगदारी पर उतर जाता है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि प्रशासन के लोग भी चुपचाप तमाशा देखते रहते हैं उसके इस बर्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। थाना शिकायत करने गए लोगों से अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो ऐसा भड़कता है मानो किसी ने उसकी फसल काट ली हो और इस व्यवहार पर प्रतिक्रिया देने वालों से विभागीय लोगों के सामने ही बहस करने लग जाता है इससे पुलिस प्रशासन की बड़ी किरकिरी हो रही है समय रहते इस पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
