भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मोतीलाल और की धर्मपत्नी शांति वोरा और एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता पत्नी थी । उन्होंने 91 वर्ष की आयु में 13 जुलाई 2026 को भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली । शांति देवी का विवाह स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा से जुड़ा हुआ था । स्वर्गीय शांति वोरा जी की कुल 6 बच्चे हैं दो बेटे अरुण और और अरविंद वोरा और चार बेटियां । उनके बड़े बेटे अरुण और छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विधायक रह चुके हैं। और एक वरिष्ठ नेता है । एक सक्रिय राजनेता की पत्नी होने के नाते, शांति वोरा ने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए अपने पूरे परिवार को राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने में प्रेरित किया । उनके सौम्या और सरल व्यक्तित्व के कारण उन्हें राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बेहद सम्मान की नजर से देखा जाता था । हम दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
