भिलाई/प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड 30,प्रगति नगर में 2021 के चुनाव में पार्षद सत्या देवी जायसवाल के द्वारा अनगिनत वादे किए गए जिसमें मुख्य रूप से वार्ड का सौंदर्यीकरण एवं पेवर ब्लॉक लगाना,शासकीय प्राथमिक शाला व बाल मंदिर का उन्नयन कर इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलवाना तथा प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की व्यवस्था कर वार्ड को टैंकर मुक्त बनाना, प्रत्येक परिवार का राशन कार्ड बनाना और बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए सियान सदन की व्यवस्था,महिलाओं के लिए इनडोर जिम व बालिकाओं की आत्मरक्षा के लिए निशुल्क कराटे क्लास एवं वार्ड की महिलाओं के लिए घर पर ही स्वरोजगार की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई थी। चुनाव में वोट लेने के लिए वादे तो बड़े-बड़े किए गए किंतु धरातल में सच्चाई कुछ और ही नजर आ रही है वार्डवासी जानना चाहते हैं कि आपने जो संकल्प पत्र जारी किया था उसमें से कितने संकल्प पूरे किए उक्त संकल्प पत्र में 14 वादे लिखे तौर पर स्पष्ट नजर आ रहे हैं इसके अलावा जो मौखिक वादे किए अगर उसकी फेहरिस्त बनाई जाए तो लगता है कि पन्ना भर जायेगा। ऐसे में आमजनता का सवाल पूछना जायज है क्योंकि आपके वादों पर विश्वास करके जनता ने आपको वार्ड की कमान चौकी थी लोग बोल रहे हैं कि अगर वादे पूरे नहीं करने थे तो सपने दिखाने की जरूरत नहीं थी आज आम मतदाता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है क्योंकि सपने दिखाने वाले ही सौदागर निकले। ऐसे में नाराज होना स्वाभाविक है हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि आगामी चुनाव में इसका दुष्परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ सकता है।
