दुर्ग/मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख दुर्ग जिले के सफल उद्यमी के रूप में आज एक जाना माना नाम है, लेकिन यह नाम केवल उनके व्यापारिक सफलता के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार, सेवा, और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए है। आज यह डॉक्टरेट की उपाधि और यह सम्मान जो की मुझे सामाजिक दायित्वों में लगातार कार्य करने के लिए रामदास बंडु आठवले एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री के द्वारा प्राप्त हुआ। व्यापरिक कार्यों के बीच सामाजिक सरोकार से जुड़े, अपने पिताजी के दी हुई शिक्षा और उनके दिखाए रास्ते और सामाजिक जुड़ाव से प्रभावित मनीष पारख ने समाज के लिए कुछ करने का प्रयास हमेशा किया , फिर चाहे वो शिक्षा , स्वास्थ्य , साइबर जागरूकता , या अन्य विषय हो, उन्होंने जिम्मेदारी उठायी ।
मनीष पारख ने इस उपलक्ष्य में कहा “डॉक्टरेट की इस उपाधि के लिए मैं आप सभी के साथ के लिए आभार व्यक्त करता हूँ ।” “”मनीष पारख से जुड़े उद्यम और सामाजिक कार्य””- लाइफ केयर डायग्नोस्टिक्स (NABL मान्यता )के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर। फ़्री एम्बुलेंस सेवा का लगातार 7 वर्षों से संचालन। रूटीन स्वास्थ्य जाँच को बढ़ावा देने हेल्थ कार्ड की शुरुवात ।
स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने विशेष डिग्री प्रोग्राम की शुरुवात। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत शहर के चौक चौराहो का सौन्दरीकरण एवं निर्माण कार्य – दुर्ग स्थित गांधी चौक, शहीद चौक, y शेप ब्रिज चौक, कचहरी चौक। ट्रैफ़िक बेरीगेट का डिस्ट्रीब्यूशन कर पुलिस विभाग के द्वारा व्यवस्था बनाए रखने हेतु । महावीर स्कूल के अध्यक्ष के रूप में स्कूल के जीर्णोधार एवं बच्चों के लिए पढ़ायी में सहयोग एवं क्वालिटी एजुकेशन के लिए अग्रसर रहे।””साइबर प्रहरी””- साइबर क्राइम के विरुद्ध दुर्ग रेंज स्तरीय जागरूकता अभियान में दुर्ग पुलिस के साथ मिलकर रेंज आई जी राम गोपाल गर्ग के साथ मिलकर हिस्सेदारी ली।
