वर्ल्ड बैंक (विश्व बैंक) ने अपनी जून 2026 की ‘ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स’ रिपोर्ट में दुनिया को आगाह किया है। मध्य पूर्व (Middle East) में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक आर्थिक विकास दर (Global Growth) गिरकर 2.5% पर आ गई है। यह कोविड-19 महामारी के बाद दुनिया की सबसे सुस्त आर्थिक रफ्तार है।
असर: इस तनाव की वजह से ग्लोबल कमोडिटी और एनर्जी सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे दुनिया के दो-तिहाई देशों की आर्थिक प्रगति धीमी पड़ गई है। वर्ल्ड बैंक ने चेतावनी दी है कि यदि हालात जल्दी नहीं सुधरे, तो विकास दर 1.3% तक भी गिर सकती है।