भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नंदनी रोड़ वार्ड 39 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने मदिरा प्रेमियों का जमावड़ा से राहगीर दुपहिया वाहन चालक आपस में टकरा रहें हैं शराब लेने के लिए नशें की हालत में डिवाइडर को पार करने वाहनों के सामने ही कूद पड़ रहें हैं और आते-जाते राहगीरों की भी मुसीबत बढ़ा दे रहे हैं शराब दुकान के बाजू मे ही खाने पीने का सामान बेचने का भी कार्य किया जा रहा है ज्यादा भीड़ होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा भी रहता है और दुकान के सामने ही अतिक्रमण से शराब दुकान को ढक दिया गया है जिससे दुकान दिखलाई नहीं देता।
