भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)दुर्ग भिलाई के संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा सुपेला राम नगर मुक्ति धाम की (वेटिंग हाॅल) प्रतीक्षा कक्ष काफी जर्जर अवस्था मे हैं बिल्डिंग सहित छत की प्लास्टर भरभराकर कभी भी गिर सकता है छत पूरी तरह कमजोर हो गई है मुक्ति धाम में दाह-संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में परिजन,सहित लोग प्रतीक्षा कक्ष मे उपस्थित रहते हैं छत की भार से खिड़कियाँ टेढ़े हो गये हैं सरिया पानी लगने से पूरी तरह कमजोर होकर गल चुका है टाईल्स भी अपनी जगह छोड़ चुके हैं हादसों का हाल वेटिंग हाॅल।
