भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है । नियमित योग्य अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है । मानसिक तनाव कम होता है तथा एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है । योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वास्थ्य, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की एक कला है । इसलिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सुखी और निरोग जीवन की ओर कदम बढ़ाए ।
