भिलाई/भाजपा नेत्री दिव्या भसीन मक्कड ने बताया कि
मेरे पूज्य पिताजी, भिलाई के जनप्रिय नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व महापौर स्वर्गीय विद्यारतन भसीन की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में समस्त शुभचिंतकों द्वारा एक सेवा प्रकल्प का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज की सेवा में समर्पित स्वच्छता दूतों का सम्मान किया जाएगा तथा बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें आप सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं। स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के आदर्शों को स्मरण करते हुए इस पुण्य अवसर पर अपनी सहभागिता से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। कार्यक्रम 23 जून 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे,स्थान: भसीन निवास, एम-19, वैशाली नगर, भिलाई में आयोजित हैं।
