भिलाई/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा खुर्सीपार स्थित इंडोर स्टेडियम में एक भव्य और विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योगा कार्यक्रम में योगाचार्य जे आर बिसेन, दीक्षा साहू एवं रोज कोसे का विशेष योगदान रहा इनके द्वारा बारीकी से योगा अभ्यास कराया गया। निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने और अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है’ और इसके लिए स्वच्छ पर्यावरण बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ, योग कार्यक्रम के तुरंत बाद स्टेडियम परिसर में सघन पौधारोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आम जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस विशेष आयोजन में भिलाई निगम के प्रशासनिक अमले और जनप्रतिनिधियों की मजबूत मौजूदगी रही, जिनमें मुख्य रूप से आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद श्यामसुंदर राव, गिरजा बंछोर, सरिता देवी, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, अधीक्षण अभियंता वेशराम सिन्हा, उपायुक्त डीके कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, अजय गौर, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, संजय अग्रवाल, अनिल सिंह, नितेश मेश्राम, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू, श्वेता माहेश्वर, उप अभियंता बसंत साहू, दीपक देवांगन और रीमा जमुलकर उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में एन.डी.आर. एफ. की टीम सहित निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने योग और पर्यावरण के इस साझा अभियान को सफल बनाया।
