स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) के पास अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच जंग जैसे हालात बन गए हैं। अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाते हुए दक्षिणी ईरान के कई इलाकों पर एयरस्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में मौजूद 21 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।