रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद आक्रामक हो गया है। यूक्रेन ने एक हफ्ते में दूसरी बार मॉस्को में स्थित रूस की एक मुख्य तेल रिफाइनरी (Oil Refinery) पर दर्जनों ड्रोन से बड़ा हमला किया है, जिससे वहां भीषण आग लग गई है। रूस ने इस पर ‘कड़ी सैन्य कार्रवाई’ की चेतावनी दी है।
इसी बीच ब्रुसेल्स में हुई नाटो (NATO) की बैठक में ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन के लिए 100 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग ₹550 करोड़) के नए सैन्य सहायता पैकेज का ऐलान किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय और नाटो नेताओं से मुलाकात कर रूस पर दबाव और बढ़ाने की अपील की है।