फीफा वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबलों के शुरू होने से ऐन पहले अर्जेंटीना ने वॉर्म-अप मैच में आइसलैंड को 3-0 से हरा दिया है। इस मैच में कप्तान लियोनेल मेसी ने गोल दागकर 69 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और वह अपने छठे वर्ल्ड कप की पूर्व संध्या पर अर्जेंटीना के लिए गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।