राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले के दशकों में देश को बेबसी में धकेलने वाली कांग्रेस की आर्थिक विफलताओं को गलत तरीके से ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ का नाम दिया गया, जबकि वह वास्तव में कांग्रेसी विकास दर थी।