राजनांदगांव/मतगणना से पहले घुमका पुलिस की बड़ी कार्यवाही। शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल।””आरोपी””: अनुज साहू पिता बिसाहू साहू, उम्र 35 वर्ष, वार्ड क्रमांक 02, घुमका, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव। “”आरोपी””: राकेश दुबे पिता सत्यदेव दुबे, उम्र 45 वर्ष, वार्ड क्रमांक 03, घुमका, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव।
नगर पंचायत निर्वाचन की मतगणना के पूर्व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार कर इस्तगासा तैयार कर तहसीलदार घुमका के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जेल वारंट प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को विधिवत जेल दाखिल किया गया।
