राजनांदगांव/राजनांदगांव पुलिस परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पुलिस कार्यालय के मुख्य लिपिक निरीक्षक (अ) दरवेस कामडे तथा प्रधान आरक्षक रामदयाल सेन के सेवानिवृत्त होने पर आज 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
