भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता गोकुलेश तिवारी ने कहा कि आज की भ्रष्ट दुनिया में भागीदारी कौन किसकी जिम्मेदारी। कहने को तो नेता अपने को समाज सेवी जनहितैसी बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का नारा देते हैं पर हकीकत में कुछ और है। पहले कुछ और था और अब कुछ और हो गया। इस भीषण गर्मी में हम अपने पीने के पानी की तो चिंता करते हैं और उसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हैं पर बेजुवान जानवरों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता ना कोई शासन न कोई प्रशासन ना कोई नेता ना कोई समाज सेवक पहले के समय में तालाबों जलाशय को भर जाता था जिसमें बेजुबान जानवर पानी पिया करते थे धीरे-धीरे पाप बढ़ता गया तालाब कब्जा होते गए नहर नालियों को कब्जा करते गए आज की राजनीति में वोट बैंक बनाने के लिए सब की जुबान बंद रही आज ना तालाब भारे जाते हैं ना पोखर भरे जाते हैं ना नहर चलती है बेजुबान जानवर पानी के लिए भटकते हैं आवारा पशुओं के नाम से मशहूर हमारा सुंदर भिलाई शहर कहने को मशहूर है लेकिन इन आवारा पशुओं जानवरों को पानी देने के लिए हम कुछ भी नहीं सोच पाते बेजुबान जानवरों में चार पैर से लेकर दो पैर तक के पशु पक्षी आज पानी के लिए गली-गली भटक रहे हैं इन पशुओं का अपराध क्या है लोग अपनी आवश्यकता की पूर्ति करने के बाद रोड में छोड़ देते हैं ना इनको पानी की चिंता है ना इनको खाने की चिंता है किसी नेता किसी अफसर की जुबान नहीं खोलती किसी का ध्यान नहीं जाता पाप बढ़ते जा रहा है जिसका परिणाम भी सामने आता जा रहा है आने वाले समय में इन्हीं जानवरों का श्राप बढ़ेगा दुनिया नष्ट होगी समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता है वरना आगे आप समझ सकते हैं जय हो जनसेवक की,जय हो प्रशासनिक अधिकारियों की, जय हो आज के नेतागिरी की।
असहाय वक्ता गोकुलेश तिवारी।
