भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महंगाई में हो रही वृद्धि और दस दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चार बार हुई बढ़ोतरी से आम जनता का जीवन दूभर हो गया है अर्थ व्यवस्था पहले से ही मंदी से जुझ रही है देश की अर्थव्यवस्था ने गति नहीं पकड़ी है जनता की कमर टूटना तय है बार बार तेल में वृद्धि होने से गाड़ी चालक ट्रांसपोर्टीग राशन माल भाड़ा फल फ्रुट के दाम आसमान छूने आम आदमी की रसोई भी प्रभावित होती है यह समय हमारे अन्न दाता किसान का है उसकी फसल कटाई का और बोआई का है और इस समय डीज़ल की कीमतों के अंदर बढ़ोतरी होगी किसान की भी कमर टूटनी तय है केन्द्र सरकार को याद दिलाना चाहता हूँ सरकार लगातार दावा करती है वन नेशन वन टेक्स तो क्यूँ नहीं पेट्रोल-डीजल को जीएस टी के दायरे में लाया जाए हमारा तो दावा है कि सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएस टी के दायरे में लाने का तत्काल घोषणा करती है तो बहुत बड़ी राहत मिलेगी आम पब्लिक को जबकि इस समय जनता को राहत की जरूरत है हमारी स्पष्ट माँग है कि केन्द्र सरकार तत्काल प्रभाव से जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल की जीएस टी के दायरे में लाया जाए शिव सेना के सुरेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार को डर है कि महंगाई से जनता का गुस्सा भड़क उठेगा और लोग सड़कों पर उतर आएंगे।
