भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर भिलाई इस्पात संयंत्र की सेक्टर – 9 चिकित्सालय में स्थापित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए l पंडित नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था l वह स्वतंत्र भारत के निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के प्रमुख शिल्पकार माने जाते हैं और उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता है l
महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वर्ष 1912 में बांकीपुर (पटना) में एक प्रतिनिधि के रूप में अपने पहले कांग्रेस सत्र में भाग लिया और वर्ष 1916 में एनी बेसेंट की होम रूल लीग में शामिल हो गए, वर्ष 1919 में उन्हें इस लीग का इलाहाबाद सचिव चुना गया ।उन्होंने मौलिक अधिकार और आर्थिक नीति वर्ष 1929 – 31 का मौसदा तैयार किया, जिसे सरदार पटेल के तहत वर्ष 1931 के कराची अधिवेशन में अपनाया गया एवं भारतीय राष्ट्रीय सेना के सैनिकों के लिए कानूनी सुरक्षा प्रदान करने का समर्थन किया । स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने देश को विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया, जिसमें एशिया का सबसे बड़ा कारखाना भिलाई इस्पात संयंत्र का निर्माण किया । आईआईटी, एम्स, बड़े बांधों और औद्योगिक संस्थानों की स्थापना उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है । बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है । उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके आदर्शों, राष्ट्रीय सेवा और त्याग को स्मरण करते हुए उन्हें शत-शत नमन करते हैं ।कार्यक्रम में बीके राव, जावेद खान, अरुण कुमार ठवकर, बृजेश कुमार शर्मा, वीके मालवी, नासिर, मुकेश, सुनील कुमार उपस्थित थे l
