भिलाई/विधायक रिकेश सेन शनेश्वर धाम, सेक्टर 6 एवं अन्य मंदिरों में शनिदेव जयंती के अवसर पर आयोजित शनिदेव प्राकट्य महोत्सव में शामिल हुए । इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर न्याय के देवता भगवान शनिदेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।