राजनांदगांव/जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में आयोजित कोर कमेटी बैठक में घुमका प्रभारी के दायित्व का निर्वहन करते हुए विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। बैठक में संगठन की विभिन्न गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की। संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से ही भाजपा निरंतर जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है। इस अवसर पर राजनंदगांव जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जगन्नाथ पानीगिरि, प्रदेश मंत्री एवं राजनांदगांव जिला भाजपा प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, महापौर मधुसूदन यादव, महामंत्री सौरभ कोठारी, डिकेश साहू जी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
