भिलाई/शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेता राजू गुप्ता ने भिलाई निगम आयुक्त को लिखित ज्ञापन दिया है। जिसमें उल्लेख है कि वार्ड क्रमांक 40 नंदनी रोड़ करुणा हास्पीटल, तेल्हा नाला,वार्ड नं 40 के अंतर्गत करूणा हॉस्पिटल के पास का शहर का मुख्य एवं बड़ा नाला बहता है इस नाले से खुर्सीपार, छावनी, संतोषी पारा के नागरिक गणों एवं करूणा हॉस्पिटल नंदनी रोड़वासियों को बरसात में बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है पुलिया की सफाई अच्छी तरह नही किया जाता है जोन 3 एवं जोन 4 की सफाई टीम आती है लेकिन सफाई कर्मी सफाई नही कर पाते हैं करूणा हॉस्पिटल के पास पुलिया के नीचे 5, से 7, हाईवा गंदगी जलकुंभी कई महीनों से अटकी पड़ी है इस पुल के नीचे पाईप लाईन में अत्याधिक कचड़ा जाम है जो पानी निकासी में बाधा होती रहती है बरसात में स्थित भयावह हो जाती है प्रत्येक साल जल प्रवाह का बरसात में स्थानिय लोग त्रासदी झेलते हैं लोगों के घरों में गंदा पानी कीचड़ युक्त बदबू दार पानी घुस जाता है बरसात में जल प्रलय हर साल होता रहती है जल प्रलय में पूर्व में एक 3 वर्षीय मोहल्ले की मासूम बच्ची की मृत्यु हो चुकी है बस्तीवासी बरसात के सीजन में जल प्रलय से सांप कीड़े मकोड़े जहरीले जीव जन्तु घरों में घुस जाते है एवं संक्रामक बिमारियों से ग्रसित रहते हैं एवं पीने का पानी एवं दिनचर्या का पानी दुषित हो जाता है छावनी की सड़कें पानी में डूब जाती है पूर्व में नाला की चौड़ाई 60 फीट की थी नाला कई जगहों पर सकरा है 1 घंटे की बारिश में ही नाला उफान मारने लगता है इस विकराल जन समस्या का निराकरण जनहित में शीघ्र करे एवं नँदिनी रोड़ पुलिया की सफाई अच्छे से मशीन लगाकर करे ताकि दूषित नाले पानी की निकासी सही तरीके से हो लेबर गैंग से सफाई की जाय! ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,भिलाई सचिव संतोष यादव,रमेश सिंह,सुनील सोनी,अमित कुमार, चिन्ना राॅव,प्रभावित मोहल्ले वासी,शामिल थे।
