दुर्ग/भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग में आयोजित जिला भाजपा की बैठक में शामिल हुआ। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ।
इस दौरान सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथियों को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद अध्यक्ष दुर्ग श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, कुम्हारी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन, पूर्व महापौर दुर्ग श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी, श्रीमती पदमा देवांगन, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, नगर पालिक निगम दुर्ग के सभापति श्याम शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
