भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, मातृ दिवस का इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत में अमेरिका से शुरू होता है, जिसे ऐना जार्विस नामक महिला ने अपनी मां के सम्मान में शुरू किया था । आधुनिक मातृ दिवस को 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया । यह दिवस माताओं के निस्वार्थ प्रेम, बलिदान और समाज में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है । शुरुआत और प्रेरणा मातृ दिवस मनाने का विचार ऐना जार्विस का था । अपनी मां जो एक सामाजिक कार्यकर्ता थी के निधन 1905 के बाद ऐना ने अपनी मां के काम और मातृत्व को सम्मानित करने के लिए एक दिन समर्पित करने का फैसला किया ।आधिकारिक मान्यता 1914 में ऐना के निरंतर प्रयासों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 1914 में एक कानून पारित किया, जिसमें मई के दूसरे रविवार को आधिकारिक तौर पर मातृ दिवस घोषित किया गया ।
इस दिन का मुख्य उद्देश्य माताओं को उनके निस्वार्थ प्यार, देखभाल और बलिदान के लिए आभार व्यक्त करना है हालांकि इसकी शुरुआत अमेरिका में हुई थी, लेकिन अब यह भारत सहित दुनिया की कई हिस्सों में मई के दूसरे रविवार को उत्साह से मनाया जाता है । देश सभी माताओं को ‘ मातृ दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं ।
