राजनांदगांव/बसंतपुर पुलिस की रात्रिकालीन ब्लैक पैंथर टीम की प्रभावी कार्यवाही। आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
“”आरोपियों का विवरण””-
1 मो. मोक्सेद अली पिता मो. अलमस अली, उम्र 35 वर्ष, निवासी सोनापाल, थाना धनकोटा, जिला संबलपुर (उड़ीसा)। 2 मो. सुमन खान पिता मो. सलाम खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी जामखण्डी, सिलोरकर बस्ती, थाना जामखण्डी, जिला भागलकोट (कर्नाटक)। “”घटना का संक्षिप्त विवरण””- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रात्रि में संचालित ब्लैक पैंथर टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों आरोपियों को पृथक-पृथक स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण आम जगह पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत एवं आतंकित करते पाए गए। आरोपियों के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद कर जप्त किए गए तथा आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/2026 एवं 217/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।