रिसाली/आप देखें समझें पूरे देश के जंगल को बेचा जा रहा है और कहते है एक पेड़ मां के नाम,दूंसरी तरफ हमारे देश का पूरा जंगल अडानी के नाम किया जा रहा है। इस खबर पर गौर करने की जरुरत है जब पूरा जंगल कट जायेगा तो क्या होगा? सबसे पहले उस जंगल मे रहने वाले आदिवासी परिवार घर से बेघर,फिर जंगल है तो हवा है और वही हवा मौसम बनाता है जिससे बारिश तय होती है तब जाकर किसान फसल उगाता है जंगल से बहुत से फायदे है आम जनमानस को। लेकिन भाजपा अपने फायदे के लिए अपने खास मित्र अडानी के नाम पूरा जंगल कर रही है जिससे हमारे देश की बर्बादी तय है। एक छत्तीसगढ़ की बात नहीं है जहां जिस प्रदेश मे घना जंगल है छत्तीसगढ़ से लेकर अंडमान निकोबार तक के जंगल को बेचा जा चुका है इस विषय पर विचार करेंगे तब समझ मे आयेगा देश का क्या होगा। लोगों को हिंदू मुस्लिम मे बांट दिया है इस विषय पर कोई चिंता नहीं कर रहा है दूंसरी तरफ हिंदू मुस्लिम के कारण मारपीट,गुंडाराज हर प्रदेश मे बहुत तेजी से बढ़ रहा है मुस्लिम तो मुस्लिम छोटी जातियां अनुसूचित जाति – अनुसूचित जनजाति के साथ बहुत गलत व्यवहार हो रहा उनके साथ मार पीट खुलेआम हो रही है और दुसरी तरफ कानून का कोई मतलब नही। पुलिस प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है आप टीवी चैनल को देखे यही खबर मिलेगा जहां देखो वहां खून खराबा खुलेआम हो रहा है, मतलब गुंडाराज चल रहा है।
अभी – अभी चुनाव के परिणाम को देखें बंगाल मे भाजपा की जीत के बाद मारपीट,गुंडाराज शुरू हो गया है वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु मे देखें शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारा के साथ बधाई दी जा रही हैं। भाजपा और कांग्रेस मे क्या फर्क है यह समझने की बात है। आज देश के हालात को बहुत गंभीरता से समझने की जरुरत है,देश की बर्बादी तय है। राजनैतिक लोगों को समझना होगा कि सबसे पहले हमारा देश है। उक्त बातें अनौपचारिक रूप से चर्चा के दौरान चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी भिलाई जिला जिला कांग्रेस कमेटी ने कही।
