भिलाई/भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी चंद्रकांत कोरे ने बताया कि पुरैना मे 4 साल की बच्ची के साथ अनाचार करने के प्रयास मे एक आदतन अपराधी, जो एक दिन पहले ही जेल से छूट कर आया और फिर से अपराध कर रहा था लेकिन बच्ची की मां उसे बचाने मे सफल रही खबर मिलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हालात को भांपते हुए तुरंत पुलिस की मदद से अपराधी को पकड़ कर प्रशासन के हवाले किया। पुलिस थाना भिलाई 3 थाना के थाना प्रभारी की भुमिका बहुत ही सराहनीय रही जिन्होने तुंरत कार्यवाही करते हुए अपराधी को हवालात मे बंद कर आगे की कार्यवाही किया। अब बात यह है कि सरकार भाजपा के विधायक और भाजपा कार्यकर्ता हर चीज को बढ़ाचढ़ा कर बताने मे आगे रहते है,5 को 500 बताने मे कमी नही करते हैं लेकिन जब इस प्रकार की घटना घटती है तो सामने क्यों नहीं आते हैं ? और जब पुलिस अपना कार्य बखूबी निभा रही होती है तो बच्ची जो बहुत नाजुक दौर से गुजर रही होती है मानसिक तनाव मे है वैसे समय मे भाजपा के कुछ लोग जबरन गुमराह करने के लिये बच्ची को उसकी माता को जबरन दुर्ग कलेक्टर लेकर जाना एकदम गलत है यदि ज्यादा ही सहयोग करना है तो पुलिस प्रशासन के पास जायें और कड़ी से कड़ी सजा अपराधी को मिले यह मांग रखना चाहिये जो कि हम कांग्रेसजनों ने किया है। पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को घटना की जानकारी होते ही उनके आदेशानुसार नगर पालिका निगम रिसाली प्रथम महापौर श्रीमती शशि अशोक सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुकुंद कुमार भाऊ, जिला भिलाई कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी चंद्रकांत कोरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश पटेल, एमआईसी मेंबर श्रीमती रंजीता बेनुआ, जी. राहुल, राजकुमार यादव, गुलाब दास मानिकपुरी। ये सभी सामूहिक रुप से बच्ची के परिवार से मिलने उनके निवास गये,बच्ची को व उसकी माता जी को कुछ भाजपा के कुछ लोग कही ले गये थे जानकारी मिलने पर बच्ची के नानी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाने भिलाई 3 थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा किया गया और बच्ची के साथ अनाचार करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिले और न्याय मिले यह मांग रखी गई है। यह बात जरुर कहना चाहूंगा कि अगर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मे मानवता है तो अपराधी को कड़ी सजा दिलवाए। बच्ची के माता व बच्ची को इधर उधर घुमाने के बजाय अपराधी के खिलाफ सच्ची घटना के गवाह बने और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने मे अहम भुमिका निभाए यही सच्ची सेवा होगी। ज्यादा सेवा करने वाले हैं लिखा जाता है हमने बनाया है हम ही सवांरेंगे,लिखते हो तो अपराधी मुक्त पुरैना बनाएं यही सच्ची सेवा होगी कहने लिखने से अच्छा करके दिखाओ। कांग्रेस के लोग सही कार्य करते हैं और करते रहेंगे जिसे जनता जानती है। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
