भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, डॉक्टर मनी देसाई की 27 अप्रैल जयंती के अवसर पर हम उनके प्रेरणादायक जीवन और समाज सेवा के प्रति समर्पण को नमन करते हैं । वह गांधीवादी विचारधारा से गहराई से प्रभावित थे, जिसमें सादगी, आत्मनिर्भरता और ग्राम स्वराज का विशेष महत्व है उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विकास पशुपालन और सहकारिता के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया । उनके कार्य शैली में समाजवादी विचारधारा की झलक भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जहां समानता, न्याय और सामूहिक प्रगति को प्राथमिकता दी गई । डॉ , देसाई के कार्यों में कांग्रेस के ऐतिहासिक भूमिका और उसके मूल्य जैसे लोकतंत्र सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास का भी प्रभाव देखा जा सकता है । उन्होंने इन आदर्शों को व्यवहार में उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचने का प्रयास किया l उनकी जयंती हमें यह संदेश देती है कि गांधीवादी और समाजवादी मूल्यों के साथ मिलकर हम एक समता मूलक और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
