भिलाई/श्री शिव-हनुमान कल्याण सेवा समिति, वार्ड:-30, कैम्प 1, भिलाई के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव के प्रथम दिवस (दिनांक 12 अप्रैल 2026) पर संपन्न भव्य कलश यात्रा में सहभागिता प्रदान करने वाली समस्त मातृशक्ति के प्रति आपके पुत्र/भाई जी. राजू की तरफ से हृदय से सादर आभार एवं अभिनंदन।बआपकी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह ने इस आयोजन को दिव्यता और गरिमा से परिपूर्ण कर दिया। कलश यात्रा में भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, शहर की प्रथम महापौर सुश्री नीता लोधी, पूर्व MIC मेंबर जोहन सिन्हा भी भव्य कलश यात्रा में पुण्य लाभ के सहभागी बने।
