भिलाई/महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु भाजपा जिला भिलाई कार्यालय में 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं एवं बहनों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को गंभीरतापूर्वक श्रवण किया तथा महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। इस दौरान कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, पार्षद जांगेल, चंद्रकला माण्डले(उपाध्यक्ष), मंत्री सचिन देवांगन, सचिव सचिन ताम्रकार, मदन सेन, रवि कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती रश्मि साव रहीं, जिनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षगण एवं जिला मंत्री स्नेहा शुक्ला की सक्रिय एवं गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे नारी शक्ति के इस महाअभियान को नई ऊर्जा एवं व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ।
