महासमुंद/अपनी निश्छल भक्ति से भगवान कृष्ण को अपने हाथ से बना ‘खिचड़ा’ खिलाने के लिए प्रसिद्ध हैं : अशवंत तुषार साहू

महासमुंद/भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी की जयंती के अवसर के महासमुंद विधानसभा क्षेत्र ग्राम छपोराडीह, सिंघनपुर में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए गए।
जिसमे अतिथी रहे राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू । आयोजन सामिति के तत्वाधान में फूल माला, चंदन,गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। तुषार साहू ने कहा भक्त शिरोमणि कर्मा देवी (कर्माबाई) 17वीं शताब्दी (1615-1702) की एक महान कृष्ण भक्त थीं, जिनका जन्म राजस्थान के नागौर जिले के कालवा गाँव में हुआ था। वे अपनी निश्छल भक्ति से भगवान कृष्ण को अपने हाथ से बना ‘खिचड़ा’ खिलाने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी कहानी समर्पण, आत्मबल और निर्भीकता का प्रतीक है, और वे साहू तेली समाज की आराध्य देवी मानी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *