भिलाई/माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन सादगी त्याग और राष्ट्र सेवा का अद्भुत उदाहरण है -बदरुद्दीन कुरैशी

भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने , 4 अप्रैल को महान स्वतंत्रता सेनानी प्रखर पत्रकार साहित्यकार एवं राष्ट्रभक्ति माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है । उनका जन्म चार अप्रैल 1889 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में हुआ था । वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े सकरी नेता थे और स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जन जागरण के लिए अपने लेखन और पत्रकारिता को हथियार बनाया ।माखनलाल चतुर्वेदी प्रभा, कर्मवीर और प्रताप जैसे पत्रों के संपादन के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाते रहे उनकी प्रसिद्ध कविता “पुष्प की अभिलाषा” आज भी युवाओं में देश प्रेम की प्रेरणा जागती है । कांग्रेस दल के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने सत्याग्रह आंदोलन में भाग ललिया और कई बार जेल भी गए । उनका जीवन सादगी त्याग और राष्ट्र सेवा का अद्भुत उदाहरण है माखन लाल चतुर्वेदी का साहित्य और उनका संघर्षपूर्ण इतिहास आज भी हमें देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा रहने की प्रेरणा देता है ।उनकी जयंती पर हम उनके आदर्श को अपने और राष्ट्रीय हित में कार्य करने का संकल्प हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *