रायपुर/रंगों की बौछार, अबीर-गुलाल की महक और आत्मीय मुस्कानों के बीच रायपुर के बीरगांव में होली मिलन समारोह उल्लास और अपनत्व से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति एवं लोक रंग से सजे मंच ने मानो पूरे वातावरण में छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध घोल दी। फाग के सुरों, रंगों की छटा और आत्मीय मिलन ने इस पर्व को और भी यादगार बना दिया।
