रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली होनहार बेटी वैभवी अग्रवाल को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने वैभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे प्रशासनिक सेवा में अपनी प्रतिभा और संवेदनशीलता से समाज और राष्ट्र की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।
