भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, आज 2 मार्च को भारत की स्वतंत्रता संग्राम की महान सेनानी, प्रख्यात कवित्री और ओजस्वी वक्ता सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि मनाई जाती है । उन्हें “भारत कोकिला” के नाम से भी जाना जाता है । उनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था और भी स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय महिलाओं में से एक थी । वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रही और वर्ष 1925 में कानपुर अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष बनी । उन्होंने महात्मा गांधी के साथ नमक सत्याग्रह तथा असहयोग आंदोलन में भाग लिया और अनेक बार जेल भी गई । स्वतंत्र भारत में वे उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल बनी । उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके राष्ट्र प्रेम त्याग और नेतृत्व को नमन करते हुए देश सेवा के उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं । आज उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
