रायपुर/दुर्ग/भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रारंभिक प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान,प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला,प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद,जीतेन्द्र शर्मा एवं सचिन अग्रवाल

रायपुर/दुर्ग/भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ में प्रारंभिक रूप से कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है। भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक रूप से संगठन के कार्यों को गति देने वर्तमान में अगले आदेश तक प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला एवं हीरेन्द्र कुमार साहू, प्रदेश महासचिव प्रशासनिक ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार,प्रदेश महासचिव जीतेन्द्र शर्मा एवं सचिन अग्रवाल,प्रदेश सचिव मीना बिष्ट एवं वरुणेश्वर पाण्डेय नियुक्त किये गए है।इन पदाधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला की अनुमति एवं प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा से की गई है।प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि वे तुरंत प्रभाव से भगवा (भारतीय गण वार्ता )पार्टी के उद्देश्यों,रीति नीति व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने,पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं जन कल्याण हेतु कार्य करेंगे।उनकी इस नियुक्ति पर भगवा पार्टी के पूजा शर्मा, प्रियंक सोनी,शालिनी पटेल,मनहरण साहू,भागवतदेवांगन,ओमप्रकाश सोनी,मनोज गुप्ता,मेघराज कोटवानी, संतोष बया, अभिषेक मिश्रा,सीताराम ठाकुर ने बधाई दी है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला ने कहा कि हमारी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में भगवा सत्ता लहराएगी और हर स्तर पर सनातनी परिवारों को मजबूत करने,प्रत्येक वार्ड ग्राम ब्लॉक जिला में उन्हें एकजुट रखने कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *