भिलाई/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग रायपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र ताम्रकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यात्रियों एवं नागरिकों के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि अमीर चंद अरोरा तथा राजेंद्र ताम्रकार तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लल्लन तिवारी आदि ने भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में जाकर स्थल निरीक्षण किया गया जहां पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर तीन तक व्हीलचेयर से आने जाने के लिए पैदल मार्ग सड़क का निर्माण किया गया था जिसे लगभग चार माह पहले पूरी तरह से तोड़ दिया गया है जिसके कारण दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर से लाने और ले जाने के लिए अर्थात प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर प्लेटफार्म नंबर 3 तक पटरी पार करने के लिए के कई लोगों से मदद लेना पड़ता है जो की काफी कष्ट दायक है क्योंकि मदद करने वाले कभी मिलते हैं कभी नहीं मिलते जिसे गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस के नेताओं ने उक्त संबंध में माननीय श्री प्रधानमंत्रीजी एवं केंद्रीय रेल मंत्री तथा भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव एवं महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर तथा मंडल रेल प्रबन्धक दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे रायपुर और प्रभारी भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन को ज्ञापन देकर तत्काल पैदल पार मार्ग सड़क पाथवे का निर्माण करने का मांग किया है जिससे दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को व्हील चेयर से आने-जाने में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके क्योंकि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है कई बार उक्त रैंम्प को तोड़ा जाता हैऔर शिकायत करने के बाद ही उक्त रैंप को बनाया जाता है जबकि इसे बिना शिकायत के ही निर्माण किया जाना चाहिए पर अधिकारी ऐसा नहीं करते जिसके कारण दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नगरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस नेताओं ने शीघ्र ही पैदल पार मार्ग सड़क का निर्माण करने की मांग की है जिससे दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर से आने जाने में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके तथा रैम्प को बार-बार तुड़वाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है क्योंकि वे तुड़वाते तो हैं परंतु उनको बनवाना भी जल्दी चाहिए परंतु वे ऐसा नहीं करते हैं करते जिसके कारण दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
