नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव के ऑपरेशन के पश्चात उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं कुशलक्षेम जानने के लिए दिल्ली पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की। जगदलपुर महापौर संजय पांडे,राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोटरी अध्यक्ष मनोज थॉमस, समाज सेवक विवेक जैन उपस्थित रहे। मां दंतेश्वरी भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं वे पूरी ऊर्जा के साथ पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों। आप के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
