भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि चौंक चौराहों में व्यवस्था संभालते ट्रैफिक पुलिस के कार्य और योगदान खुर्सीपार चौंक में एक ऐसे जवान की मुस्तैदी से सड़क पर वाहन चालकों को सही दिशा और यातायात संकेतों के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं बड़ी गाडियाँ और परिवार सहित आते-जाते लोगों को सुरक्षित सड़क पार कराने कठिन परिस्थितियों में डयूटी,मौसम चाहे जो भी हो वे सड़क पर मुस्तैद रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। खुर्सीपार चौंक में ट्रेलर खराब होने पर किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वाहन को धकेलकर किनारे तक ले जाये काफी देर तक खुर्सीपार चौंक से रायपुर की ओर जाने बंद पड़ी गाड़ी के कारण चारों ओर से ट्राफीक जाम होने लगा जाम लगने ट्रैफिक के जवान ने अपनी सूझबूझ से जिम्मेदारी निभाते हुए हाईवा ट्रक को रोककर ट्रेलर को धकेलकर साईड करवाया ट्रैफिक बेरिकेट को जवान बिगड़े हुए गाड़ी के पास ले कर जाते हुए और यातायात को भी बड़ी सावधानी से बहाल करते हैं ऐसे जवान, देश भक्त की शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) सराहना करती है सभी जवानों, को ऐसे ही मुस्तैद, रहने की जरूरत है आम नागरिक होने के नाते हमारा भी कर्त्तव्य है कि हम यातायात नियमों का पालन करें और उनके काम में सहयोग दें।
