रिसाली/हमारे देश व राज्य जहां भी भाजपा सरकार है मतलब भ्रष्टाचार है। यदि भ्रष्टाचार नही तो भाजपा नहीं, क्या बात है देखें देश मे। भाजपा सरकार का कार्य है कमीशन दो,काम लो यह नियम पूरे देश मे हर विभाग मे चल रहा है। हमारे देश मे जब से भाजपा सरकार है और भाजपा सरकार से पहले की सरकारें हमारे देश मे रही है, किसी सरकार ने इतना पैसा देश का बर्बाद नहीं किया जितना भाजपा कर चुकी हैं।सबसे बड़ी बात 54,282.32 करोड़ रुपये गायब हैं,हिसाब देने वाला कोई नहीं है,मोदी सरकार चुप हैं,राम मंदिर से पैसे व आभूषण चोरी हो चुके है और श्री मोदी चुप है। बड़ी बात यह है कि भाजपा सरकार ने जितने भी बड़े-बड़े पुलिया,सड़क बनाये हैं वो उदघाटन होते ही ढह रहे हैं, बारिश मे बह गये। ठीक इसी प्रकार से बन रहे पुलिया को आप हमारे छत्तीसगढ़ में देख सकते हैं जिसे देख कर समझ सकते हैं कि कैसे पानी मे बड़े – बड़े पुलिया व सड़क बह जाते हैं जिसका विडियो देखें फिर समझें कैसे भाजपा भ्रष्टाचार करती है? यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है और यही भाजपा कर रही है। हमारे देश को कर्जदार बनाकर बर्बाद किया जा रहा है और भाजपा के नेता लोग पैसे वाले बन बैठे हैं? इस प्रकार से भ्रष्टाचार करते हैं और बदनाम कांग्रेस को करते हैं। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
