भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने लोकमाता, राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन ।अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास में नारी शक्ति, सुशासन, न्याय, धर्म और जनसेवा की अद्वितीय मिसाल हैं। उनका संपूर्ण जीवन समाज और मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा। राजमाता अहिल्याबाई होलकर समाज में न्याय, धर्म और समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने कार्यों से जनकल्याण, धार्मिक आस्था और सुशासन की ऐसी अमिट विरासत स्थापित की, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
