भिलाई/आज भारतीय जनता पार्टी भिलाई द्वारा युवा मोर्चा एवं कोहका मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी यात्रा में भाजपा नेता कन्हैया सोनी शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री सोनी ने बताया कि तिरंगा यात्रा जुनवानी चौक से प्रारंभ होकर सूर्या मॉल चौक, केपीएस चौक होते हुए अग्रसेन चौक तक पहुँची, जहाँ यात्रा का भव्य समापन हुआ। पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।
